वक्त के जाल में – आयुषी रेवातीय

विषय: वक्त के जाल में फंसा हुआ रहस्यमय गांव [विजुअल नोट्स] शुरुआत में स्क्रीन पर पुरानी , धूल से जमी हुई घड़ी दिखाई देगी जिसकी सुइयां रुकी हुई है बैकग्राउंड में टिक टिक की आवाज अचानक बंद होने का साउंड इफेक्ट आएगा और फिर रहस्यमय संगीत शुरू होगा।

[वॉयस-ओवर-जो स्क्रिप्ट में लिखना होगा]: क्या आप ऐसी जगह की कल्पना कर सकते है,जहां साल बदलते है,लोग बदलते है…. लेकिन वक्त कभी आगे नहीं बढ़ता? एक ऐसा अजीबोगरीबो गांव, जहां पैर रखते ही आपकी कलाई पर बांधी घड़ी की सुइयां हमेशा बंद हो जाती है। यहां ना कोई सुबह होती है,न कोई शाम… बस ठहरा हुआ सन्नाटा।

आखिर इस गांव को किसका श्राप मिला है, ओर क्यों वक्त की सुइयां आगे बढ़ने से खौफ खाती है?”अब शुरुआत के बाद कहानी में आगे यह मोड आएगा कि कैसे शहर का लड़का गांव में अंजाने में पहुंच जाता है ओर अपनी रुकी हुई घड़ी देख कर घबरा जाता है।[विजुअल नोट्स]: अब स्क्रीन पर गांव का एक पुराना वीरान सा दृश्य दिखेगा। एक बूढ़ा आदमी हाथ में लालटेन लिए खड़ा है ओर उसकी आंखों में खौफ साफ दिख रहा है। बैकग्राउंड में डरावनी हवा चलने की आवाज आएगी।

[वॉयस ओवर]: गांव के बुजुर्ग बताए है कि करीब 200 साल पहले,इस गांव में बहुत बड़े तांत्रिक का बसेरा था।उस तांत्रिक के पास एक ऐसी चमत्कारी घड़ी थी जो इंसान की मौत का सही समय बताती थी, लेकिन एक रात गांव के कुछ लालची लोगों ने घड़ी को चुराने की कोशिश की।पकड़े जाने पर,गुस्से में तड़पते हुवे उस तांत्रिक ने मरते मरते पूरे गांव को एक खौफनाक श्राप दे दिया। उसने कहा कि _ जिस समय को तुम चुराना चाहते थे,आज से वो समय हमेशा के लिए थम जाएगा! यहां रहने का हर इंसान उसी एक दिन के जाल में सदियों तक तड़पेगा……”अब कहानी का मुख्य सस्पेंस यहां से शुरू होगा कि कैसे एक नया लड़का ( मुख्य किरदार) इस गांव में फंसा है ओर इस श्राप से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढता है।

[विजुअल नोट्स]: स्क्रीन पर वही लड़का ( मुख्य किरदार) जमीन खोदते हुवे दिखाई देगा। अचानक उस जमीन के अंदर पुरानी लोहे की तिजोरी मिलती है,जिसमे वही तांत्रिक की रहस्यमय घड़ी बंद है। जैसे ही वह उस घड़ी को उठाता है,रुकी हुई सुइयां अचानक तेजी से उल्टी दिशा में घूमने लगती है। बैकग्राउंड म्यूजिक बोहोत डरावना ओर तेज हो जाएगा।

[वॉयस ओवर]: वो लड़का किसी तरह उस तांत्रिक की छिपी हुई चमत्कारी घड़ी तक पहुंच तो जाता है….. लेकिन जैसे ही वो उस रुकी हुई घड़ी की सुइयों को छुटा है, पूरा गांव एक अजीब सी रोशनी से भर जाता है समय आगे बढ़ने के बजह तेजी से पीछे भागने लगता है! लोग गायब होने लगते है ओर घर दोबारा मिट्टी में मिलने लगते है। क्या वो लड़का इस श्राप को तोड़ पाया….. या वो खुद इतिहास के पाने में खो गया जहां से लौटना नामुमकिन था? दोस्तो,अगर आप इस गांव में होते,तो क्या इस घड़ी को छूने की हिम्मत करते?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top